Supaul News: सुपौल : किशनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
सुपौल, अगस्त 14 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किशनपुर बाजार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यानंद साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता किशनपुर गोल चौक से तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। यात्रा किशनपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः गोल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Supa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.