सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के विद्यापुरी वार्ड 2 स्थित एक किराये के मकान से संचालित हो रहे कथित स्मैक तस्करी के नेटवर्क का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष छापेमारी में पुलिस ने 67 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नकदी, कई मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि यहां से स्मैक की तौल कर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाती थी। इसका खुलासा शनिवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने किया।

तस्करों की गिरफ्तारी एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि विद्यापुरी वार्ड 2 के एक किराये के मकान में अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ स्मैक की बिक्री कर ...