सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम चौक स्थित पूजा जनरल स्टोर में बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर दुकान में वेंटिलेटर के रास्ते प्रवेश कर गल्ले में रखे करीब 13 लाख 9 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर हुई।

चौकाने वाली चोरी की घटना इधर, दुकान संचालक विशनपुर शिवराम वार्ड-07 निवासी रंजीत कुमार सिंह ने बलुआ बाजार थाने में दिए आवेदन में बताया है कि रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे दुकान पहुंचकर मुख्य गल्ला खोला तो उसमें रखी रकम गायब थी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग गल्लों में रखे रुपये समेत कुल 13,09,000 रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने दुकान म...