सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ​प्रखंड क्षेत्र में हो रही खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के कड़े रुख और जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को बाजार क्षेत्र की कई खाद दुकानों में औचक जांच कर गहन पड़ताल की। ​जांच के क्रम में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आधार पर एक खाद दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जबकि निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बिक्री करने के आरोप में दो अन्य विक्रेताओं से शोकॉज मांगा गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ओवररेटिंग पर लाइसेंस निलंबित, दो से स्पष्टीकरणजांच की प्रक्रिया इस बाबत बीएओ नीतीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-25 (मे...