Supaul News: सुपौल : कार की ठोकर से सात वर्षीय बच्ची घायल
सुपौल, जुलाई 12 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 327 ए पर रविवार को सरायगढ़ गांव के पास एक कार की ठोकर से 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भपटियाही से सुपौल की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने सरायगढ़ गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में सरायगढ़ गांव के जितेंद्र यादव के 7 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी को ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल खुशी कुमारी को परिजन सहित स्थानीय लोगों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। डॉक्टर मौसीम रजा ने घायल खुशी कुमारी का इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घटना में कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.