Supaul News: सुपौल : कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के सिद्दीकी चौक के समीप शुक्रवार को कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए रामपुर पंचायत वार्ड एक निवासी वृद्ध पशुपालक एवं किसान मुशहरू खड़गा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि वे वृद्धावस्था पेंशन की राशि निकासी के लिए हरिहरपुर स्थित एक सीएससी जा रहे थे। इसी दौरान छातापुर से भीमपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
घायल की स्थिति गंभीर रूप से घायल मुशहरू खड़गा को तत्काल रामपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 घंटे तक चले इलाज के बाद रात करीब आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल एवं डायल-112 टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.