Supaul News: सुपौल : कायाकल्प योजना से बदलेगी स्कूलों की सूरत, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्यालय
सुपौल, अक्टूबर 29 -- विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार सरकार की कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। योजना के तहत स्कूल भवन के रंग-रोगन, बेंच-डेस्क की मरम्मत, शौचालय, प्रयोगशाला, डिजिटल आईसीटी कक्ष, संगीत कक्ष सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। योजना के तहत विद्यालय के पुस्तकालय को भी विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। इसके लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार डिजाइन के अनुरूप पुस्तकालय को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की पहल की गई है। कार्य को निर्धारित मानकों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.