Supaul News: सुपौल : कायाकल्प अभियान के तहत चल रही योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा
सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। डीडीसी ने शनिवार को सभी संबंधित विभाग द्वारा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं विकसित भारत जी राम जी योजना के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस क्रम में डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने जिले में कायाकल्प अभियान के तहत चयनित योजनाओं की सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द योजना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। साथ ही योजना कार्य प्रारंभ के पूर्व एवं योजना कार्य पूर्णता के बाद वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाकर तथा फोल्डर बनाकर संधारित करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.