सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में त्रिवेणीगंज अवर निबंधन कार्यालय के 38 लाइसेंसधारी कातिब (दस्तावेज लेखक) और पांच मुद्रांक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कातिबों और मुद्रांक विक्रेताओं के हड़ताल पर रहने से जमीन की रजिस्ट्री समेत इससे जुड़े अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : पेपरलेस रजिस्ट्री के दूसरे दिन भी ठप रहा काम, पुराने सिस्टम से सिर्फ 5 निबंधनहड़ताल का कारण इससे दूर-दराज से जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे कातिबों का कहना है कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया ग्रामीण ...