Supaul News: सुपौल : करवा चौथ पर गुलजार हुआ त्रिवेणीगंज बाजार, सुहागिनों में खरीदारी को लेकर भारी उत्साह
सुपौल, अक्टूबर 23 -- करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़े पावन पर्व 'करवा चौथ' को लेकर त्रिवेणीगंज के बाजारों में रौनक लौट आई है। मेलाग्राउंड रोड, मुख्य बाजार और एमजी रोड पर करवा, डिजाइनर चलनी, मेहंदी, चूड़ियां और सोलह शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व नजदीक आते ही शहर की बाजारें पूरी तरह गुलजार हो गई हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाए जाने वाले इस निर्जला व्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह है। महिलाएं दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से शिव-पार्वती और चंद्रमा की पूजा करेंगी। इसके बाद चांद को अर्घ्य देकर और चलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण किया जाएगा। बाजार में इस बार जड़ी और गोटे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.