सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए आठ बेड की व्यवस्था है और प्रतिदिन औसतन छह से सात प्रसव होने की बात बताई जा रही है। मरीजों का आरोप है कि बड़ी संख्या में प्रसूताओं के पहुंचने के बावजूद अस्पताल में मरीजों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि प्रसव के दौरान भर्ती महिलाओं को सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन तक नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन मरीजों और उनके परिजनों को बाजार से खाना खरीदकर लाना पड़ रहा है।

बिजली व्यवस्था में बाधा इधर, बीते शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। उस समय अस्पताल में करीब पांच मरीज भर्ती थे। बिजली गुल होने ...