Supaul News: सुपौल : करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुपौल, अक्टूबर 11 -- करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र अंतर्गत धनछिहा गांव में शनिवार की शाम मजदूरी करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव निवासी प्रमोद कुमार मंडल की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार मंडल धनछिहा गांव में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार मंडल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह दिन-रात मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.