Supaul News: सुपौल : कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों के कपड़े और फर्नीचर हुए बर्बाद
सुपौल, सितम्बर 28 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। बाजार मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर चौक पर रविवार की रात एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
आग लगने की जानकारी जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी काजू कुमारी एवं विनीत साह हनुमान मंदिर चौक स्थित अपने आवास परिसर के ऊपर चंद्रकला ड्रेसेज नामक कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर दोनों नीचे स्थित अपने आवास पर आ गए। इसी दौरान लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना संचालक को दी। सूचना मिलने पर संचालक ने दुकान का शटर खोला तो अंदर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.