सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत माकर गढ़िया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार की रात अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की कार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गोलीबारी में व्यवसायी बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार करजाइन बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी महेश आनंद देव मंगलवार की रात सुपौल से अपना व्यवसायिक कार्य समाप्त कर इनोवा कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान माकर गढ़िया के पास एनएच-27 पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से व्यवसायी घबरा गए, लेकिन उन्होंने साहस का परिचय ...