Supaul News: सुपौल : कटैया में पहली बार मनाया गया डॉ. चंद्रकांत पाटिल स्मृति दिवस
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के दीनबंधी पंचायत अंतर्गत कटैया 22 आरडी चौक पर सोमवार को पहली बार डॉ चंद्रकांत पाटिल स्मृति दिवस मनाया गया। डॉ चंद्रकांत पाटिल स्मृति समिति के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत कबीर भजन से हुई। इस दौरान डॉ पाटिल के सेवा और समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2008 की कुसहा त्रासदी के दौरान महाराष्ट्र से बिहार पहुंचे डॉ चंद्रकांत पाटिल कटैया राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों का इलाज कर रहे थे। 21 सितंबर 2008 की रात राहत शिविर में सेवा के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। वे एमबीबीएस परीक्षा में टॉपर रहे थे और कोसी क्षेत्र में राहत कार्य के लिए चिकित्सकों की टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.