सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आने लगा है। बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कुछ ही देर बाद आसमान बादलों से ढक गया। कई इलाकों में हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को जिले के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक!मौसम का मिजाज बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वातावरण में नमी बनी रही। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को उमस क...