Supaul News: सुपौल : औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था मिली बदहाल
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: बसंतपुर, एक संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हृदय नगर का बुधवार को एसडीएम विनय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई व्यवस्थाएं अव्यवस्थित मिलीं। इस पर एसडीएम ने विद्यालय प्रबंधन को कड़ी हिदायत देते हुए 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा कंप्यूटर क्लास और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने को कहा गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर साफ-सुथरा रहे और कंप्यूटर व स्मार्ट क्लास को व्यवस्थित कर नियमित रूप से उपयोग में लाया जाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यालय अवधि में कोचिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.