Supaul News: सुपौल : एसडीपीओ ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सुपौल, अक्टूबर 15 -- पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आस्था, उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। पूजा पंडालों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ एवं बाजारों में चहल-पहल से पूरे इलाके में रौनक बनी हुई है। दस दिवसीय आयोजन के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन द्वारा पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की रात त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार ने छातापुर मुख्यालय बाजार, महद्दीपुर बाजार सहित कई स्थानों पर स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद झा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसडीपीओ ने पूजा समिति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.