सुपौल, अक्टूबर 15 -- खेल, पढ़ाई और संगीत में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। न्यू कैम्ब्रिज स्कूल वीरपुर वार्ड 13 में एसडीएम ने खेल-पढ़ाई और संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर मंगलवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम विनय कुमार, प्राचार्य अजय कुमार, वरीय शिक्षक बी मालाकार, बिंदु चौधरी और अभिभावक प्रतिनिधि शिवेश चन्द्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और बिहार व मिथिला की संस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने एसडीएम का पाग, चादर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में जिला स्तरीय तीन किलोमीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सोनू कुमार, ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर...