Supaul News: सुपौल : एसडीएम ने किया पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण
सुपौल, अगस्त 17 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। सरकार ने पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। इसका उद्देश्य जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और जमीन संबंधी कार्यों का निपटारा पंचायत में ही करना था। लेकिन हकीकत में अधिकतर पंचायत भवनों पर ताला ही लटका रहता है। सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत कैलाशपुरी विषहरी स्थान में आयोजित मेले का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने मेला निरीक्षण के बाद पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन में ताला लटका मिला और कोई भी कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.