Supaul News: सुपौल : एसडीएम के सख्त निर्देश से बदलेगी वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल की सूरत
सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल, वीरपुर की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम विनय कुमार ने अस्पताल और जीविका की दीदी की रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई, परिसर में अनुशासन और अनावश्यक बैठकी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल को अराजकता का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। एसडीएम ने अस्पताल में अनावश्यक रूप से आने-जाने वाले लोगों का नाम रजिस्टर में दर्ज करने और बिना अनुमति वीडियो बनाने या किसी अमर्यादित गतिविधि की सूचना तत्काल देने को कहा। दीदी की रसोई में भी स्वच्छता बनाए रखने और बेवजह लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। हालांकि अस्पताल की चुनौती केवल सफाई और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.