Supaul News: सुपौल : एसडीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, छात्रावास में सफाई के लिए स्वीपर बहाली का निर्देश
सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। एसडीएम विनय कुमार ने मंगलवार सुबह पब्लिक उच्च विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे एसडीएम को देखकर संबंधित कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था में सुधार पर संतोष जताया, वहीं साफ-सफाई की सुविधा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सबसे पहले एसडीएम छात्रावास पहुंचे और वहां की साफ-सफाई, भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने माना कि पूर्व की तुलना में छात्रावास की व्यवस्था में सुधार हुआ है और भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। हालांकि, छात्राओं के लिए साफ-सफाई की सुविधा अब भी पर्याप्त नहीं है। इस पर उन्होंने तत्काल मोबाइल से बीडीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.