Supaul News: सुपौल : एसडीएम की पहल पर बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। जरूरतमंदों तक हरसंभव मदद पहुंचाना ही संतुष्टि का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी सोच के साथ अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार की पहल पर शुक्रवार को बसंतपुर प्रखंड की सातेनपट्टी पंचायत के छितौनी राजस्व ग्राम में बाढ़ और कटाव से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्य के लिए एसडीएम ने गूंज नामक एनजीओ से संपर्क स्थापित कर प्रभावित लोगों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। एनजीओ के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री दी गई। इस पहल से कोशी नदी के अंदर बसे बाढ़ और कटाव की समस्या से प्रभावित परिवारों को राहत मिली। इस संबंध में एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक किसी भी माध्यम से सहायता पहुंचाने का प्रयास करना ही वास्तविक संतुष्टि है। प्रशासन का प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.