Supaul News: सुपौल : एसएसबी जवानों ने ली सत्य व निष्ठा की शपथ
सुपौल, अक्टूबर 27 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस दौरान सभी कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता से करने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने और नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों में ईमानदारी, नैतिक जिम्मेदारी और पारदर्शी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सीमावर्ती युवाओं को एसएसबी देगा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.