Supaul News: सुपौल : एसएफसी गोदाम से कालाबाजारी की आशंका, एमओ ने की जांच-पड़ताल
सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल परिसर में बने एसएफसी गोदाम से अनाज की कथित चोरी और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद भी गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। गोदाम में हो रही गड़बड़ी के शिकायत के बाद शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी ने गोदाम पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और संबंधित कर्मियों से पूछताछ की। लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की सक्रियता के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय स्रोतों की जानकारी स्थानीय सूत्रों के अनुसार मुख्य एसएफसी गोदाम के बगल में एक जीर्णशीर्ण कमरे में कालाबाजारी के उद्देश्य से अनाज रखे जाने की चर्चा लंबे समय से होती रही है। आरोप है कि सरकारी अनाज को वितरण से पहले ही अलग कर निजी स्तर पर बेचने की तैयारी की जाती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक प्रशासन की ओर से आधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.