सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में एसएच पर अवैध रूप से हाट और गुदरी लगाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाट के कारण डबल लेन की सड़क कई जगह सिंगल लेन में तब्दील हो जाती है। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाट और गुदरी की राजस्व वसूली से हर वर्ष लाखों रुपये की आय होती है। इसके बावजूद संवेदक द्वारा मुख्य सड़क के दोनों किनारे दुकानें लगवाकर वसूली की जाती है, जबकि हाट और गुदरी के लिए निर्धारित जमीन अन्य स्थान पर है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: अतिक्रमण हटाओ अभियान फ्लाप,जाम का संकट कम नहीं मुख्य सड़क पर दुकानें लगने से पैदल राहगीरों के साथ वाहनों के परिचालन में भी बाधा आती है। लोगों...