Supaul News: सुपौल : एसआईटी भी बेअसर, बरैल चोरीकांड में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के खाली हाथ
सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरैल में 20 अप्रैल को कुंदन प्रसाद सिंह के घर हुई चर्चित चोरी की गुत्थी डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझ पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 22 अप्रैल को कांड संख्या 296/26 दर्ज किया और चार दिन बाद 26 अप्रैल को एसआईटी का गठन भी कर दिया। आमतौर पर एसआईटी का गठन किसी मामले में तेजी और प्रभावी जांच का संकेत माना जाता है, लेकिन इस मामले में अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी। इससे पुलिस की अनुसंधान प्रणाली और अपराध नियंत्रण की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से उन्होंने हर स्तर पर पुलिस का सहयोग किया। संभावित सुरागों की जानकारी भी जांच टीम को दी गई, लेकिन इसके बावजूद जांच किसी ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.