Supaul News: सुपौल : एनएच-327 ए पर पेड़ गिरने से आधा घंटे जाम, एंबुलेंस-एसपी की गाड़ी फंसी
सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक सावददाता। प्रखंड क्षेत्र के अन्दौली चौक से दक्षिण ओम शांति भवन के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनएच 327 ए पर एक विशाल पेड़ का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया। इस कारण करीब आधा घंटा तक एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच मरीजों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस के अलावा एक पशु चिकित्सा वाहन भी जाम में फंस गया। वहीं सरायगढ़ की ओर से सुपौल लौट रहे पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस की गाड़ी भी जाम में फंस गई। वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के सहयोग से पेड़ को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और वन चौकीदार की लापरवाही का आरोप लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.