सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच-27 पर नारायणपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक 18 चक्का ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने के कारण धीमरा धार पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लदा लोहे का तार सड़क पर इधर-उधर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकाला। चालक पंजाब निवासी गुरुदेव को हल्की चोटें आई हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक पंजाब से लोहे का तार लादकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : सिमराही में पलटा मसालों से लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला, एनएच 27 पर यातायात प्रभावि...