Supaul News: सुपौल : एनएच किनारे खुले में डंप हो रहा बाजार का कचरा, लोगों में आक्रोश
सुपौल, नवम्बर 28 -- स्कूलों के पास कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मिडिल स्कूल के समीप सुपौल किशनपुर मुख्य सड़क एनएच 327ए किनारे बाजार के अंतिम छोर के बीच कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कचरे के ढेर से निकलने वाली असहनीय दुर्गंध ने आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि राहगीरों को नाक बंद कर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीर इस गंदगी से परेशान रहते हैं। वहीं गंदगी के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से लोगों में दहशत है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है, वहां से करीब 60 मीटर की दूरी पर मिडिल स्कूल कुमरगंज और करीब 100 मीटर की दूरी पर हाई स्कूल किशनपुर स्थित है। हवा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.