Supaul News: सुपौल : एक दिवसीय नियोजन का आयोजन, 2000 युवाओं को रोजगार का लक्ष्य
सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: सुपौल। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीडीसी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें कौशलयुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नियोजन मेला स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। इसमें युवा अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में प्रयास करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नियोजन मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 250 से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.