Supaul News: सुपौल : ऊपर खतरे का सामान, नीचे चाय-पान की दुकान
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर कम ऊंचाई पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे चाय-नाश्ते और पान की दुकानें सज रही हैं। इससे दुकानदारों के साथ-साथ वहां पहुंचने वाले ग्राहकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मेहासिमर पंचायत के सिंगिआवन चौक सहित कई बाजार और चौक-चौराहों पर ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे और आसपास मे लोग दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं।
सुरक्षा के प्रति चिंता ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर और नीचे लोगों की भीड़ के बीच कभी भी तकनीकी खराबी या स्पार्किंग होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। चौक-चौराहों पर सुबह से देर शाम तक चाय, नाश्ता और पान की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। दुकानदार ट्रांसफार्मर के नीचे बैठकर कारोबार करते हैं, जबकि ग्राहक भी वहीं खड़े होकर सामान खरीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.