सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश चंद्रा ने की। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री के लिए फ्रेमवर्क एप्लीकेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर डीएपी, यूरिया सहित विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक राशि किसानों से वसूल किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध विभाग को रिपोर्ट की जाएगी। कृषि समन्वयक विवेकानंद, वीरेंद्र कुमार एवं अनुज कुमार ने भी उर्वरक विक्रेता...