Supaul News: सुपौल : ईश्वर भक्ति से ही जीवन के दुखों का होता अंत
सुपौल, अक्टूबर 13 -- थुमहा बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थुमहा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में हुआ। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिन के प्रवचन में श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान और श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। प्रवचन के दौरान आचार्य आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा मनुष्य के लिए ईश्वर भक्ति ही सर्वोच्च धर्म है। परमपिता परमेश्वर की भक्ति और उनके नाम का स्मरण करने से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है तथा जीवन के दुखों से उबरने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अनेक प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.