Supaul News: सुपौल : इलाज में देरी के आरोप पर अस्पताल में हंगामा, हादसे में घायल दो युवक रेफर
सुपौल, जुलाई 2 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड सात के दो युवक गुरुवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार में देरी का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि चिकित्सकों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार परमानंदपुर निवासी मो हाशिम (पिता हसमुद्दीन अंसारी) एवं सरवर आलम (पिता अशफाक अंसारी) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रानीपट्टी मोड़ के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटसन के खेत में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में हंगामा घायलों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.