सुपौल, अक्टूबर 18 -- पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिगत दिनों पटना में हुए राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पूर्व परेड चयन शिविर में निर्धारित मानक के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनूप लाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज की एनएसएस स्वयंसेविका आस्था कुमारी का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए किया गया है। वह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा से चयनित होने वाली एकमात्र एनएसएस स्वयंसेविका हैं। मालूम हो कि आस्था कुमारी स्थानीय अनुपलाल यादव महाविद्यालय में बीए सेमेस्टर-5 की छात्रा हैं। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन 21 से 30 नवंबर 2026 तक डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा (उत्तर प्रदेश) में होगा। इस शिविर में चयनित स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं अपने प्रदर्शन, अनुशासन...