Supaul News: सुपौल : आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी, 10 नाबालिग बालिकाएं हुईं मुक्त
सुपौल, अक्टूबर 16 -- छापेमारी में 10 नाबालिग बालिकाएं मुक्त Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में एक आर्केस्ट्रा संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के पास से 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है, जबकि इसमें संलिप्त 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि एक आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर नाबालिग बालिकाओं से कार्य लेने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर डीएसपी सह पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एएचटीयू-एसजेपीयू व महिला थाना की पुलिस टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को संबंधित स्थल पर भेजा गया। उस आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापामारी कर 10 नाबालिग बालिकाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.