सुपौल, अक्टूबर 15 -- फतेहपुर में गांजा बरामदगी Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद बड़ी खेपों की बरामदगी सुरक्षा व्यवस्था के सामने चुनौती बनी हुई है। बुधवार को 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के जवानों ने फतेहपुर में आम के बगीचे से 510 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजे को 13 बंडलों में छिपाकर रखा गया था। हालांकि मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। दरअसल, एसएसबी को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 204 से करीब 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में फतेहपुर गांव के पास एक बगीचे में गांजा छिपाकर रखा गया है। इसके बाद सीमा चौकी फतेहपुर के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। बरामद गांजे को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्...