Supaul News: सुपौल : आपसी विवाद मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना पुलिस ने आपसी विवाद के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत निवासी रामचंद्र रजक का पुत्र सुशील कुमार रजक है। थानाध्यक्ष के अनुसार, थाना कांड संख्या 198/26 में आपसी विवाद को लेकर चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में फरार चल रहे सुशील कुमार रजक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में रविवार की रात पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.