Supaul News: सुपौल : आपसी मतभेद के कारण पति ने की थी निर्मम हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार
सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 49 पर रतनपुरा गांव के समीप 27 जून को बरामद सिर कटी महिला के शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आपसी पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की गई थी।
हत्या की जानकारी इस सबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि 27 जून को रतनपुरा गांव के समीप कोसी तटबंध के पास एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छानबीन की। जांच के दौरान शव की पहचान राजपुर पंचायत के वार्ड 9 निवासी 28 वर्षीय सोनी कुमारी के रूप में हुई।
जांच की प्रगति पुलिस जांच में सामने आया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.