सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सोमवार की रात चोरों ने ऐसा सवाल खड़ा किया, जिसका जवाब पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। बेखौफ चोरों ने शहर के पुराने रेलवे ढाला स्थित पटेल चौक में बदमाशों ने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ डाले और आराम से नकदी, सामान तथा कई किलो मुर्गे तक समेटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एक ही रात पटेल चौक की 10 दुकानों पर धावा, चोरों ने मचाई तबाहीचोरी की घटना मंगलवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले, बिखरा सामान और खाली गल्ले देखकर उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि वारदात के बाद चोर चोरी का सामान बेचने भी निकल पड़े। स्थानीय लोगों ने एक युवक को कबाड़...