सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल , वीरपुर में शुक्रवार को आठ वर्षों तक उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले प्रशिक्षित स्वान 'क्यूटी' को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अधिकारियों और जवानों ने क्यूटी की सेवाओं को याद करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानपूर्वक विदाई दी। सेवाकाल के दौरान क्यूटी ने वाहिनी के कई महत्वपूर्ण सुरक्षा, खोजी एवं परिचालन अभियानों में अपनी दक्षता, सूझबूझ और निष्ठा का परिचय दिया।

क्यूटी की उपलब्धियां अधिकारियों ने कहा कि उसकी सतर्कता और कार्यकुशलता ने कई अभियानों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। समारोह में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वान क्यूटी को सुपौल जिले के बेलही गांव निवासी र...