सुपौल, जुलाई 5 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा पुलिस ने शनिवार रात प्रतिबंधित इंजेक्शन के अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ पीस नशीला इंजेक्शन भी बरामद किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि तुलापट्टी पंचायत के सुन्दरपुर वार्ड नौ निवासी प्रकाश कुमार प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री कर रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसके घर छापेमारी की, जहां से आठ पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ। मौके से प्रकाश कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद इंजेक्शन नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में नशे के अ...