सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। स्नातक निर्वाचन को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए किशनपुर गोल चौक और बाजार में लगे जन सुराज पार्टी के झंडे-बैनर और पोस्टर हटवा दिए। प्रभारी सीओ रिया राज के निर्देश पर अंचलकर्मियों और पुलिस बल ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई। मालूम हो कि आगामी 23 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय में स्नातक निर्वाचन का मतदान होना है। इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है। सीओ रिया राज ने बताया कि गोल चौक के चारों ओर तथा बाजार में पेड़ों और बिजली के खंभों पर झंडे-बैनर लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: कोलकाता में छप रहा बैलट पेपर, नाम के सामने कैंडिडेट का फोटो भी होगा सभी को हटाकर लाया गया है। इस मामले में थाना से बात क...