सुपौल, अक्टूबर 29 -- विकास संकेतकों की समीक्षा Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में गुरुवार को बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रमुख विकास संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन और परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा जल-जीवन-हरियाली अभियान और नल-जल योजना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं के ...