Supaul News: सुपौल : अस्पताल प्रबंधक पर लगे आरोपों की जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम ने दर्ज किए बयान
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल, वीरपुर के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार के खिलाफ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से की गई शिकायत की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम बुधवार को अस्पताल पहुंची।
जांच प्रक्रिया टीम ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच टीम को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच टीम में रेफरल अस्पताल राघोपुर के डॉ. दीप नारायण राम, सीएचसी बसंतपुर के डॉ. अर्जुन चौधरी और बलुआ बाजार के डॉ. राजकिशोर सिंह शामिल थे। टीम के सदस्य डॉ. दीप नारायण राम ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. शकील रहमान, कई परिचारियों और भाजपा जिला मंत्री आशीष देव के बयान दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.