Supaul News: सुपौल : अष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दीप प्रज्वलन से जगमगाया मंदिर परिसर
सुपौल, अक्टूबर 18 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को प्रतापगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच दीप प्रज्वलन कर मां की आराधना की गई। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सनातन धर्म में महाष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की आराधना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो के दुर्गा मंदिरों में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.