सुपौल, अगस्त 12 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर पंचायत के वार्ड 5 से राघोपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक बंदूक और एक तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अर्जुन मंडल के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी सोनिया देवी ने अपने पति के खिलाफ थाने में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया कि में सोनिया देवी पति अर्जुन मंडल, जो राघोपुर बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं, जहां अर्जुन मंडल, शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं।

पति का व्यवहार सोनिया देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे उनके पति अर्जुन मंडल अपनी चाय की दुकान से घर आए और आते ही उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और सोनिया देवी को बचा...