Supaul News: सुपौल : अवैध बालू खनन पर एसडीएम की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: वीरपुर एक संवाददाता। हैया धार में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन के खिलाफ गुरुवार को एसडीएम वीरपुर विनय कुमार ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से अवैध बालू खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनन विभाग की अनुमति के बिना बालू का खनन या परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति अवैध खनन करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को भी अवैध खनन पर लगातार नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.