सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर में संचालित अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार शाम बाजार स्थित हीरो शोरूम के सामने संचालित एक कथित अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अवैध अस्पताल व जांच घरों पर कार्रवाई को पत्रछापे की प्रक्रिया टीम के पहुंचते ही क्लिनिक में मौजूद कथित चिकित्सक और कंपाउंडर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई कार्रवाई से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्लिनिक के अंदर जाकर बारीकी से जांच की। जांच के दौरान वहां तीन मरीजों का इलाज होते मिला। इनमें मरीजों को सलाइन भी चढ़ाई जा...